Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में साइबर जालसाजों ने की 27.50 लाख की ठगी: फेसबुक...

लखनऊ में साइबर जालसाजों ने की 27.50 लाख की ठगी: फेसबुक से संपर्क कर ट्रेडिंग एप्लीकेशन में जोड़ा, एक महीने में 14 बार में लाखों हड़पे – Lucknow News



लखनऊ में साइबर जालसाजों ने फेसबुक के जरिए एक व्यक्ति से 27.50 लाख की ठगी कर ली। जालसाजों ने एक महीने में 14 बार में लाखों रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित ने जब अपना पैसा निकालना चाह तो 20 प्रतिशत कमीशन की डिमांड करने लगे। जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित

.

सेक्टर -ओ अलीगंज निवाली अभय कुमार मिश्रा पुत्र जटा शंकर मिश्रा ने फेसबुक पर ट्रैडिंग का ऐड देखा। जहां से व्हाट्सअप से जुड़ गए। व्हाट्सअप पर एम 3 बजाज एकेडमी के नाम से एक ग्रुप ज्वाइन किया। एक लड़की असिस्टेंट बनकर संपर्क की।

इसके बाद एक लिंक के जरिए (BFSLMAX) एप्लीकेशन डाउनलोड कराया। जहां सेबी का रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाकर एक ट्रेडिंग एकाउंट खोला। जहां रोजाना ट्रेड खरीदा और बेचा जाता था। उनकी बातों में आकर ट्रेडिंग में कुछ पैसा जमा किया जो उनके ब्रोकर खाते मे क्रेडिट होता रहा। इस तरह से करीब 19 लाख 50 हजार जमा कराए। एकाउंट में 2 करोड़ 68 लाख दिखने लगे। अभय ने अपना पैसा निकालना चाह तो 20 प्रतिशत कमीशन मांगने लगे। जिसमें 15 प्रतिशत एडवांस पहले देना था।

एक समय पर दो एप्लिकेशन से ठगी

इस दौरान अभय फेसबुक के जरिए एक अन्य व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ गए। जिसका नाम टाटा कैपिटल मनीफाई था। उस पर एक दूसरी महिला से बातचीत हुई। जिसने (MONEYFYMAX) नाम का एप्लिकेशन डाउनलोड कराया। जालसाजों ने अलग ट्रेड के नाम पर 8 लाख जमा कराया। जो प्रॉफिट के साथ 8.50 लाख दिखने लगा।

अभय ने पैसे निकालने का प्रयास किया तो रिजेक्ट हो गया। पैसे निकालने के एवज में और रुपए की डिमांड करने लगे। तब साइबर फ्रॉड की जानकारी हुई। अभय ने बताया कि जालसाजों ने एक महीने में 14 बार में करीब 27.50 लाख हड़प लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर साइबर थाना बृजेश यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। रुएप होल्ड कराने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular