Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में 42 लाख की ठगी करने वाले दंपति गिरफ्तार: इंवेस्टमेंट...

लखनऊ में 42 लाख की ठगी करने वाले दंपति गिरफ्तार: इंवेस्टमेंट के नाम पर उधार लेकर 50% हिस्सेदारी देते, पूरा पैसा हड़प गायब हो जाते – Lucknow News



लखनऊ की गोमतीनगर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में फरार चल रहे दंपति को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने इंवेस्ट करने के लिए पैसे उधार लिए। प्रॉफिट के पैसों से 50 प्रतिशत फायदा देने का झांसा। इसके बाद पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। एफआईआर दर्ज हो

.

राजाजीपुरम सौरभ कुमार (45) पुत्र रामपाल अपनी पत्नी प्रीति के साथ मिलकर इंवेस्ट कराने के नाम पर ठगी करता था। दोनों खुद को ज्वैल इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी का मालिक बताते। इसके बाद पैसा इंवेस्टमेन्ट करने के नाम पर पैसे उधार लेते।

उधार लिए पैसे वापस करने के साथ 50% की हिस्सेदारी देने की बात कहते। इसके बाद पूरा पैसे गायब कर देते। पीड़ित के पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देते। धोखाधड़ी के जरिए आरोपियों ने 42 लाख की ठगी की थी। पीड़ित के कई बार पैसे मांगने पर भी वापस नहीं किया। तब गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

एनबीडब्लयू हो चुका जारी

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था। दोनों आरोपियों को रविवार को गोमतीनगर पुलिस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular