Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeबिहारलखीसराय की लड़कियों ने एक गोल्ड, दो कांस्य मेडल जीता: अंडर-17...

लखीसराय की लड़कियों ने एक गोल्ड, दो कांस्य मेडल जीता: अंडर-17 में एक, अंडर-19 में दो खिलाड़ी हुई थी शामिल; अधिकारियों-खेल प्रेमियों ने दी बधाई – Lakhisarai News



लखीसराय के सूर्यगढ़ा की लड़कियों ने अंडर-17 और 19 बालिका वुशु प्रतियोगिता में एक गोल्ड और दो कांस्य मेडल जीता है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 नवंबर तक छपरा में किया गया था।

.

खो-खो जिला सचिव अमित कुमार ने बताया कि वुशु प्रतियोगिता में अंडर-17 में एक और अंडर-19 में दो खिलाड़ी शामिल हुए थे। अंडर-19 में +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सूरजगढ़ा सलेमपुर की यशिता कुमारी ने 50 किलो वर्ग में कटिहार को एकतरफा मुकाबला में हराकर गोल्ड हासिल किया। इधर इसी स्कूल की फ्रूटी कुमारी ने 55 किलो वर्ग में कांस्य मेडल प्राप्त किया।

अंडर-17 के 55 किलो वर्ग में +2 उच्च विद्यालय अलीनगर की छात्रा खर्रा निवासी नंदन यादव के पुत्री रिया मुनमुन कांस्य मेडल प्राप्त किया है। इसमें टीम के कोच और ट्रेनर धीरज कुमार का अहम रोल रहा। यह सभी खिलाड़ी नॉकआउट सेल्फ डिफेंस एकेडमी पुरानी बाजार सूरजगढ़ा क्लब में प्रैक्टिस करती हैं।

इन्हें जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन, एनडीपीएस निर्देशक अभिषेक कुमार, जिला खो खो अध्यक्ष तिजो थॉमस, जिला कोषाध्यक्ष शंकर कुमार पासवान, जिला संरक्षण मोनू केडिया, सूर्यगढ़ा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, फुटबॉल कोच नीरज सिंह क्षत्रिय, परियोजना गर्ल्स स्कूल प्रधानाध्यापक संजय सिंह, शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार, सुशांत कुमार, उदय कुमार, नीरज कुमार निराला, पीयूष सिंह, समीर पांडे और स्थानीय खेल प्रेमियों ने बधाई दी है। आगे अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर शुभकामनाएं दी हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular