Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeबिहारलखीसराय में मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की हत्या: श्रद्धा भोज...

लखीसराय में मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की हत्या: श्रद्धा भोज से लौटते समय बदमाशों ने की फायरिंग, चंदन कुमार को लगी 6 गोली – Lakhisarai News



लखीसराय के पिपरिया थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में मंगलवार देर रात दोहरी हत्या की घटना सामने आई। बलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन कुमार उर्फ डोमू सिंह और वार्ड सदस्य इंदु देवी के बेटे चंदन कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

.

दोनों श्रद्धा भोज से लौट रहे थे। भोज स्थल से मात्र 20 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने उन पर हमला किया। हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया।

मुखिया को लगी 6 गोली

अस्पताल में डॉक्टर मणि भूषण ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मुखिया के शरीर में पांच से छह गोली लगी थीं। वार्ड प्रतिनिधि को एक से दो गोली लगी थीं। गोलियों की सटीक संख्या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।

गांव में पुलिस बल तैनात

लखीसराय एसपी अजय कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गश्ती पुलिस को सूचना देने के बावजूद वह समय पर नहीं पहुंची। इससे अपराधियों को भागने का मौका मिल गया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular