खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में 10 क्विंटल पुराना खोया मिला। इसमें से डेढ़ क्विंटल पर फफूंदी लगी थी। उसे नष्ट करा दिया गया।
लगन व होली के बहाने मिलावटी खाद्य पदार्थ खपाने की तैयारी चल रही है। शुद्ध के नाम पर केमिकल मिला पनीर तैयार किया जा रहा है तो खराब हो चुके खोये को मिठाई के जरिए घरों में पहुंचाने की तैयारी है। ऐसे मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग
.
गड्ढा खोदकर डेढ़ क्विंटल खोये को मिट्टी में दबा दिया गया।
खराब सीड़े से मिठाई बनाने वाले को खोया मंडी से भेजी जाती थी एल्युमीनियम वर्क दो दिन पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक फैक्ट्री पर छापा मारकर खराब सीड़े से मिठाई बनाने का खेल पकड़ा था। 45 रुपये में 7500 ग्राम पेड़ा व्यापारियों को दिया जाता था। मिठाई पर आमतौर पर चांदी का वर्क प्रयोग किया जाता है लेकिन खराब सीड़े से तैयार होने वाली सस्ती मिठाई पर चांदी की जगह एल्युमीनियम का वर्क प्रयोग किया जा रहा था। जांच में यह बात सामने आयी कि इसे खोया मंडी की एक दुकान से भेजा जाता था। दुकान पर छापा मारकर लगीाग 15 किलो वर्क जब्त किया गया। उसका नमूना भी लिया गया।

खराब सीड़े से बनी मिठाई पर एल्युमीनियम का वर्क लगाया जाता था। खोया मंडी स्थित एक दुकान में जांच करने पर यह वर्क पाया गया। इसका नमूना लिया गया है। इसी आधार पर व्यापारी के घर से भी बड़े पैमाने पर यह वर्क बरामद किया गया है। उसे सीज कर दिया गया।
करीमनगर में घर पर भी पड़ा छापा दुकान से नमूना लेने के बाद करीमनगर स्थित आवास पर भी छापा मारा गया। यहां से लगभग 6 बोरा एल्युमीनियम वर्क बरामद हुआ। इसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। यह घर काफी ढूंढने के बाद मिला था। वर्क को उसे सीज कर नमूना लिया गया है। चांदी की वर्क की तुलना में सस्ता होने के कारण इसका प्रयोग किया जाता है। व्यापारी इसे चांदी का वर्क कहकर ही ग्राहक को देते हैं। मिठाई पर लगा होने के कारण आसानी से इसकी पहचान नहीं हो पाती। मिलावटी मिठाइयों में इसका अधिक प्रयोग होता है। इससे लीवर व गुर्दे पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसे खाने से कई और बीमारियां होती हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि इससे कैंसर का खतरा भी होता है।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डा. सुधीर कुमार सिंह ने खोया मंडी में व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें मिलावटखोरी को लेकर बनाए गए कानून के बारे में जागरूक किया और ऐसा करने वालों की धरपकड़ में सहयोग की अपील की।
व्यापारियों को किया जागरूक खोया मंडी में सहायक आयुक्त खाद्य डा. सुधीर कुमार सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि कई जगह मिलावट मिल रही है। इसमें सुधार करना होगा। सभी को इस मामले में जागरूक होना होगा। विभाग का काम पहले बताना है। किसी भी दशा में मिलावट करने वाले लोगों का साथ नहीं देना है। कोई ऐसी सूचना मिले तो विभाग के साथ जरूर साझा करें।