Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeबिजनेसलगातार चौथे दिन ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार: सेंसेक्स ने 85,008...

लगातार चौथे दिन ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार: सेंसेक्स ने 85,008 और निफ्टी ने 25,967 का स्तर छुआ, मेटल और एनर्जी शेयर्स में तेजी


मुंबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 24 सितंबर को लगातार चौथे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 85,008 और निफ्टी ने 25,967 का स्तर छुआ। अभी सेंसेक्स 50 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 85,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी में भी करीब 20 अंक की तेजी है, ये 25,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल और एनर्जी शेयर्स में तेजी है। वहीं IT, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में गिरावट है। टाटा स्टील के शेयर में करीब 3% की तेजी है।

मनबा फाइनेंस IPO का दूसरा दिन

मनबा फाइनेंस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO आज (23 सितंबर) से ओपन होगा। निवेशक 25 सितंबर तक इस IPO के लिए बोली लगा सकेंगे। 30 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें

आज एशियाई बाजारों में तेजी

  • एशियाई बाजारों में तेजी है। चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 1.79% और कोरिया के कोस्पी में 0.066% की तेजी रही। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.89% गिरा हुआ है।23 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.15% बढ़कर 42,124 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 0.14% चढ़कर 17,974 और S&P 500 0.28% चढ़कर 5,718 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 23 सितंबर को 404.42 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 1,022.64 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 23 सितंबर बाजार ने लगातार तीसरे कारोबारी दिन नया ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 84,980 और निफ्टी ने 25,956 का स्तर छुआ।

इसके बाद सेंसेक्स 384 अंक की तेजी के साथ 84,928 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 148 अंक की बढ़त रही, ये 25,939 पर बंद हुआ। आज ऑटो, FMCG और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा तेजी रही।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular