- Hindi News
- National
- IMD Weather Updates Fog Cold Wave Rain Alert Himachal Rajasthan Punjab Jammu Kashmir Delhi UP MP
नई दिल्ली24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग रविवार को देश के 14 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले पांच दिनों में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत सभी नॉर्थ-वेस्ट राज्यों में 2 से 3 डिग्री का तापमान बढ़ सकता है। बीते दिन राजस्थान के गंगानगर का न्यूनतम तापमान मैदानी इलाकों में सबसे कम 6.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विभाग ने दिल्ली में रविवार को कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में सुबह हल्का कोहरा रहा।

ओडिशा: पुरी में घना कोहरा छाया रहा।

हरियाणा: अंबाला जिले में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम रही।

राज्यों में मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड के आसार नहीं, फरवरी के पहले हफ्ते में छाएंगे बादल

मध्यप्रदेश में फरवरी महीने में अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम टेम्प्रेचर 32 डिग्री के पार पहुंच जाता है। हालांकि, इस दौरान रातें ठंडी रहती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 12 से 14 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
राजस्थान में बदलेगा मौसम, बारिश होगी, फरवरी में दिन का तापमान गर्म होगा

राजस्थान में इस सीजन दिसंबर-जनवरी में औसत सर्दी रही। अब फरवरी में ठंडक कम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने फरवरी में राजस्थान के अधिकांश हिस्से में तापमान औसत से ऊपर दर्ज होने की संभावना जताई है। 3 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डस्टर्बेंस ) एक्टिव होने की संभावना है। इससे हल्की बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
UP के 33 जिलों में कोहरा छाया, बारिश का अलर्ट: अयोध्या में रात का पारा 6 डिग्री लुढ़का

UP के 33 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। इनमें 15 जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई है। बीते 24 घंटे में प्रयागराज शहर का तापमान UP में सबसे ज्यादा रहा। यहां दिन का पारा 30°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अयोध्या में रात का तापमान 6°C तक लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 8°C रहा। पढ़ें पूरी खबर…
हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी होगी: कल-परसों धूप खिलेगी, 4 फरवरी को स्नोफॉल का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में आज ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। तीन फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) दोबारा एक्टिव होगा। इससे 4 और 5 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। खासकर 4 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
