कुंदन पाल | ललितपुर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तुवन मैदान 2100 दीपों से जगमगाया। बुंदेली कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।
ललितपुर के 51वें स्थापना दिवस का भव्य शुभारंभ तुवन मैदान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 2100 दीपों के प्रज्ज्वलन से हुई। इस दौरान बुंदेली कलाकारों ने लोकगीतों और लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ , जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और जनपद न्यायाधीश ने दीप प्रज्ज्वलित किए। पुलिस अधीक्षक मो मुश्ताक , अपर जिलाधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
देखिए 5 तस्वीरें…





दीपों की रोशनी से पूरा तुवन मैदान जगमगा उठा। बुंदेली कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान को गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन और विधायक प्रतिनिधि श्रीकांत कुशवाहा नगर पालिका परिषद अधिशाषी अधिकारी दिनेश चंद्र विश्वकर्मा उपस्थित थे। महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव और सीडीओ केके पांडेय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।