अर्चना फोन में सत्यम के साथ अपनी फोटो दिखाते हुए।
लव, सेक्स, शादी और फिर धोखा कुछ ऐसी ही कहानी है झारखंड के पाकुड़ की रहने वाली अर्चना कुमारी की। करियोडीह गांव की रहने वाली अर्चना को पहले सत्यम कुमार से प्यार होता है। इसके बाद दोनों आपस में शारीरिक संबंध बनाते है। जब बात आगे बढ़ती है तो शादी भी करते
.
सत्यम और अर्चना।
2020 में पटना से शुरू हुई थी प्यार की कहानी
अर्चना ने जानकारी देते हुए कहा कि 4 साल पहले 2020 में उसकी मुलाकात जमुई के खैरा प्रखंड निवासी सत्यम कुमार से पटना में हुई थी। वहां सत्यम प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। वह पार्ट टाइम जॉब करती थी। एक दूसरे से मुलाकात होने के बाद दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद साल 2022 में पटना के एक मंदिर में उन दोनों ने शादी कर ली। वहां से सत्यम काम करने के लिए चेन्नई चला गया और अर्चना दिल्ली चली गई।

सत्यम और अर्चना की फोटो।
चेन्नई में एक साल तक दोनों लिव-इन में रहे
एक साल बाद सत्यम ने अर्चना को चेन्नई बुला लिया। वहां उसके भैया-भाभी रहते थे। चेन्नई में एक साल तक दोनों लिव-इन में रहे। इस बीच अचानक सत्यम ने उसको धोखा दे दिया और घर से बाहर निकाल दिया। इसके साथ ही मारपीट कर शादी के फोटो-वीडियो डिलीट कर दिया। अब अर्चना चेन्नई से 1927 किलोमीटर दूर जमुई पहुंच गई है। वहां सत्यम के घर में रहने के साथ ही मामले की जानकारी जमुई एसपी को वॉट्सऐप के माध्यम से दे चुकी है।

सत्यम के दादा नटरीन सिंह।
अर्चना ने सत्यम पर यौन शोषण करने का लगाया आरोप
अर्चना ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्यम ने उसके साथ यौन शोषण किया है। उसने रिश्ते को लेकर कुछ भी अपने फैमिली को नहीं बताया था। जब उसकी शादी की बात सामने आई तो उसने धोखा देकर घर से बाहर निकाल दिया। सत्यम के पिता की मौत हो चुकी है। जमुई में उसके दादा, भैया-भाभी और अन्य लोग रहते है। वहीं उसके दादा नटरीन सिंह ने कहा कि उनको अर्चना के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। छठ पूजा के समय सत्यम की शादी करने की बात तय हुई थी। उस समय उसने कुछ भी नहीं बताया था। अब अचानक एक लड़की आ गई है और कह रही है कि वह सत्यम की पत्नी है। चेन्नई में भी इसने थाने में शिकायत की थी। इसको जब वहां पुलिस खोजने लगी तो भाग गई।

एसपी मदन कुमार आनंद।
एसपी ने कहा-शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई होगी
मामले को लेकर जमुई एसपी मदन कुमार आनंद ने कहा कि लड़की की ओर से वॉट्सऐप पर शिकायत की गई है। खैरा थाना इलाके के एक लड़के के साथ कथित तौर पर शादी की बात कही जा रही है। खैरा थाना प्रभारी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।