लहंगा दिखाते दूल्हा का भाई। उसने कहा कि हम नया लहंगा लेकर आए थे।
हरियाणा के पानीपत में दुल्हन को ससुरालवालों की तरफ से आया लहंगा पसंद नहीं आया तो उसने बारात लौटा दी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी और जयमाला न लाने पर भी नाराजगी जाहिर की। दोनों पक्षों में जमकर धक्कामुक्की हुई। डायल 112 की टीम को मौके प
.
लहंगे और ज्वेलरी को लेकर मायका पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बारात लौट गई। दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं दी। घटना 23 फरवरी को भाटिया कॉलोनी स्थित एक मैरिज हॉल की है। 24 फरवरी को हंगामे के वीडियो वायरल होने के बाद घटना सामने आई।
मैरिज पैलेस में धक्कामुक्की करते लड़का और लड़की पक्ष के लोग।
दुल्हन की मां बोली- जयमाला भी नहीं लाए लड़की की मां ने बताया कि मैं मजदूरी करती हूं। 25 अक्टूबर 2024 को पंजाब के अमृतसर में उसने अपनी छोटी बेटी का रिश्ता तय किया था। दूसरी जगह बड़ी बेटी का रिश्ता किया। बड़ी बेटी के ससुरालवालों ने 2 साल बाद शादी करने की बात कही। मैंने छोटी बेटी की शादी भी बड़ी बेटी की शादी के साथ करने की सोची, लेकिन रिश्ता होते ही लड़के वाले शादी के लिए दबाव बनाने लगे।
हमने 23 फरवरी को शादी तय कर दी। अमृतसर से बारात आई। लड़के वाले दुल्हन के लिए पुराना लहंगा और आर्टिफिशियल जेवरात लाए। जयमाला तक नहीं लाए।

डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर लड़के और लड़की वालों को शांत कराया।
आरोप- तलवार निकालकर मारपीट करने लगे हमने कारण पूछा तो कहा कि हमारे यहां जयमाला की परंपरा नहीं है। वे हाथापाई कर तलवार तक निकाल मारपीट पर उतारू हो गए। लहंगा मंगवाने के नाम पर हमसे दिल्ली चांदनी चौक में 13 हजार रुपए एडवांस दिलवा, बाद में मना कर दिया। इसी तरह होटल में कमरे बुक कराकर मना कर दिया।
हमारे ऊपर से एक लाख रुपए मांगने का आरोप लगा पुलिस में शिकायत दी। हमने कोई पैसा नहीं मांगा। जब शादी से पहले उन लोगों का ये हाल है तो बाद में बेटी कैसे ठीक रह पाती।

हंगामे के बाद लहंगे को पैक करते दूल्हा पक्ष के लोग।
दूल्हे का भाई बोला- लहंगा कभी 20 तो कभी 30 हजार का बताया वहीं, दूल्हे के भाई ने कहा कि हमने शादी के लिए करीब 2 साल का समय मांगा था, लेकिन लड़की वाले बार-बार दबाव बनाते रहे। हमसे उन्होंने 10 हजार रुपए हॉल बुक कराने के नाम के लिए। लहंगा कभी 20 हजार तो कभी 30 हजार रुपए का बताया। हमने अभी नया घर बनाया था। किसी तरह ब्याज पर पैसे लेकर हमारे से जो बना, वो हम लेकर आए थे।
पहले लड़की की नानी ने कहा कि 5 सोने के जेवर बनवाकर लाओ। दिल्ली चांदनी चौक से लहंगा मंगवाओ। जो हम लहंगा लेकर आए, उसे पुराना बताकर फेरे कराने से मना कर दिया। हम 35 हजार में गाड़ी किराए पर लेकर आए थे।