Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeबिहारलालू-कांग्रेस की सरकार में कानून से ऊपर होते थे बाहुबली: मंत्री...

लालू-कांग्रेस की सरकार में कानून से ऊपर होते थे बाहुबली: मंत्री प्रेम कुमार बोले- सीएम हाउस से होती थी क्राइम की डील – Begusarai News


प्रदेश के मंत्री प्रेम कुमार ने आज बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान इन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। बिहार में जो पहले सरकार चल रही थी, उस सरकार में क्या हो रहा था। उस सरकार के पार्टनर

.

प्रदेश में शाम 6 बजे के बाद लोग घर से निकलना बंद कर दिए थे। बिहार आतंक के साए में जी रहा था। किसका अपहरण हो जाएगा, किसकी हत्या हो जाएगी, कौन मारा जाएगा, हर व्यक्ति सशंकित था। इंडस्ट्री बंद हो गए थे, अपहरण का दौर शुरू हो गया था, उसी समय के सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था।

कानून के ऊपर होते थे बाहुबली

शहाबुद्दीन जैसे कुख्यात अपराधी सीवान में समानांतर सरकार चलाते थे। ऐसे कई बाहुबली थे, जो कानून से ऊपर हुआ करते थे। आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलने वाली भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी सरकार में बिहार में कानून का राज है। अपराध होता है, तो सरकार कार्रवाई करती है। उस समय की सरकार संरक्षण देती थी, हम एक्शन ले रहे हैं।

मंत्री प्रेम कुमार ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

गिरफ्तार कर रहे हैं, सजा दिलाने का काम किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता राज्य में कानून का राज है। जो कानून तोड़ने का काम करता है, उस पर कार्रवाई की जा रही है। राहुल गांधी को मंथन करना चाहिए, अपने गिरेबान में जाकर देखना चाहिए, वह सरकार में पार्टनर थे। कांग्रेस और आरजेडी एक ही चट्टे-बट्टे के लोग हैं। उनके सरकार में क्या हुआ, इसका हिसाब देना चाहिए।

सीएम हाउस में होता था क्राइम का डील

तेजस्वी यादव को हिसाब करना चाहिए कि उनके माता-पिता के शासनकाल में क्राइम का सारा डिलिंग सीएम हाउस में होता था। उसे समय जंगल राज था, आज बिहार में रामराज है। इस राज्य में जो कानून का हाथ में लेने का काम करता है, उस पर कार्रवाई हो रही है। आजादी के बाद पहली ऐसी सरकार है जिसका सोच है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।

इसी पर देश चल रहा है, बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है। हमारा लक्ष्य सबका साथ देने का है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूलमंत्र पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं।

दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, राम मनोहर लोहिया, महात्मा गांधी और कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार कर रहे हैं। लालू शासन में आए तो उन्होंने प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया। पत्नी, बेटी, बेटा में सिमटे हुए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular