Sunday, June 1, 2025
Sunday, June 1, 2025
Homeपंजाबलुधियाना उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार घोषित: जीवन गुप्ता को मिला...

लुधियाना उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार घोषित: जीवन गुप्ता को मिला टिकट, RSS बैकग्राउंड से हैं, दो बार रह प्रदेश महासचिव चुके – Ludhiana News


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में जीवन गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम पर मुहर लगाई है।

.

यह जानकारी भाजपा की ओर से 31 मई 2025 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। इस सीट के लिए मतदान 19 जून 2025 को होगा, जबकि मतगणना और परिणामों की घोषणा 23 जून 2025 को की जाएगी।

क्यों हो रहा विधानसभा उप-चुनाव

लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से AAP विधायक गुरप्रीत गोगी (57) की करीब 4 महीने पहले गोली लगने से मौत हो गई थी। जिस समय गोली चली, उस समय वह खाना खा रहे थे। कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी सुखचैन कौर और बेटा विश्वास मौके पर पहुंचे तो गोगी खून से लथपथ कमरे में गिरे हुए थे।

DMC अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया। उसमें पता चला कि गोली उनके सिर के दाईं तरफ से लगी और बाईं तरफ से बाहर निकलकर आर-पार हो गई। इसके बाद लुधियाना के KVM स्कूल के पास श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular