Wednesday, June 11, 2025
Wednesday, June 11, 2025
Homeपंजाबलुधियाना उपचुनाव: पूर्व BJP अध्यक्ष मलिक का AAP पर आरोप: बोले-इंडस्ट्री...

लुधियाना उपचुनाव: पूर्व BJP अध्यक्ष मलिक का AAP पर आरोप: बोले-इंडस्ट्री सहित अन्य क्षेत्रों में भाजपा ने काम करवाए, राज्य में कानून व्यवस्था खराब – Ludhiana News



पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक सहित अन्य बीजेपी नेता।

पंजाब के लुधियाना में उपचुनाव को लेकर आज यानी मंगलवार को पूर्व राज्य सभा सांसद और पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक अपनी लीडरशिप के साथ लुधियाना पहुंचे। उन्होंने इस दौरान मीडिया से बातचीत में भाजपा की पंजाब को देन और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना

.

पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा- ये चुनाव नहीं, बल्कि सच्चाई और बुराई की हार जीत का फैसला है। हम खुशनसीब हैं कि हमारे देश का खजाना किसी दूसरी पार्टी के पास नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के पास है। हमारा उम्मीदवार उस पार्टी का नेता है, जिसने 34 साल से इस पार्टी की सेवा की है।

मलिक बोले- पंजाब में लॉ एंड आर्डर की स्थिति खराब

पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने आगे कहा- भारतीय जनता पार्टी ही पंजाब का कल्याण कर सकती है। मैं सिर्फ लुधियाना की बात करूं तो लुधियाना का रेलवे स्टेशन विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है। लुधियाना में इंटरनेशनल लेवल का एयरपोर्ट बनाया जा रहा है, ये सौगात बीजेपी द्वारा लुधियाना के लोगों को दी जा रही है।

लुधियाना में सड़कों का निर्माण बीजेपी ने करवाया, बीते सालों में जितना भी विकास लुधियाना में हुआ वो बीजेपी ने करवाया है। लुधियाना राज्य का इंडस्ट्री हब है, उस इडंस्ट्री की मदद भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा ही की गई। इंडस्ट्री को देखते हुए एक देश एक टैंक्स की सुविधा भी हमारी बीजेपी सरकार द्वारा दी गई है। ऐसे कई अनगिनत फायदे मोदी सरकार द्वारा हमारी राज्य को दिए हैं।

मलिक ने आगे कहा- राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब होती जा रही है। कहीं गोली चल रही है और कहीं पर बम चल रहा है। ऐसे में सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था को सुचारु रखने में बिल्कुल विफल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular