पूर्व सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश प्रधान अविनाश राए खन्ना।
पंजाब के लुधियाना में जल्द हल्का पश्चमी में उप-चुनाव होने जा रहे है। चुनाव आयोग ने इस सीट को खाली घोषित किया हुआ है। इस सीट पर पहले आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी थे। उनके निधन के बाद यह सीट अब खाली हो गई है।
.
आम आदमी पार्टी ने इस सीट से राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि अभी भाजपा और कांग्रेस ने अपने पते नहीं खोले।
विजय सांपला।
भाजपा कर सकती अगले सप्ताह उम्मीदवार का नाम ऐलान
भाजपा ने आज हल्का पश्चमी उप-चुनाव को लेकर इंचार्ज और को-इंचार्ज नियुक्त कर दिए है। पूर्व सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश प्रधान अविनाश राए खन्ना को इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा और पूर्व कैबिनेट मंत्री और चेयरमैन नेशनल कमिश्न आफ शेड्यूल कास्ट विजय सांपला को को-इंचार्ज बनाया है। उम्मीद है कि भाजपा जल्द ही अगले सप्ताह अपना उम्मीदवार घोषित कर देगी।