Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeपंजाबलुधियाना के मॉडल टाउन में घर में ब्लास्ट: 4 साल के...

लुधियाना के मॉडल टाउन में घर में ब्लास्ट: 4 साल के बच्चे सहित 3 घायल; कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस – Ludhiana News


मॉडल टाउन पहुंची पुलिस कारणों की जांच करते हुए।

पंजाब के लुधियाना में देर शाम एक घर में ब्लास्ट हो गया। जिसमें एक 4 साल के बच्चे सहित तीन घायल हो गए हैं। घायलों में दो घर में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं। फिलहाल घायलों को लुधियाना के दीप अस्पताल में दाखिल किया गया है, जहां बच्चे की हालत नाजुक ब

.

घटना देर शाम लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित डी-ब्लॉक के एक घर में हुई। घर में चार साल का बच्चा भवन कालड़ा काम करने वाली दो महिलाओं के साथ मौजूद था। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि तुरंत ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बच्चे को दिल्ली में रेफर किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस भी घर पर जांच के लिए पहुंची है।

अस्पताल के बाहर मौजूद पारिवारिक सदस्य।

ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं

घायल भवन के पिता सन्नी कालड़ा ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्हें ब्लास्ट के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंची एसएचओ थाना मॉउल टाउन अवनीत कौर ने जानकारी दी कि परिवार के बयान लिए जा रहे हैं। घर की जांच भी चल रही है, ब्लॉस्ट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular