Wednesday, May 7, 2025
Wednesday, May 7, 2025
Homeपंजाबलुधियाना पहुंची AAP की धन्यवाद यात्रा: अमृतसर में होगा समापन, कैबिनेट...

लुधियाना पहुंची AAP की धन्यवाद यात्रा: अमृतसर में होगा समापन, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा बोले- पंजाब की सबसे बड़ी पार्टी बनी – Ludhiana News


लुधियाना पहुंची आम आदमी पार्टी की धन्यवाद यात्रा

पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों द्वारा जीत दर्ज करने के बाद पार्टी द्वारा मंगलवार को धन्यवाद यात्रा का शुभारंभ किया गया। दोपहर में यात्रा सरहिंद में दाखिल हुई, जोकि सरहिंद में लोगों का धन्यवाद क

.

यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी पंजाब के नवनियुक्त अध्यक्ष अमन अरोड़ा और उपाध्यक्ष शैरी कलसी मजूद थे, जिन्होंने लुधियाना वासियों का जहां धन्यवाद किया। वहीं, आने वाले नगर निगम चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा।

लुधियाना में पहुंची धन्यवाद यात्रा में शामिल AAP नेता

AAP बनी पंजाब की सबसे बडी पार्टी

धन्यवाद यात्रा में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है, जिसके 95 विधायक हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों की हर उम्मीद पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश में लगी है। पार्टी के उपाध्यक्ष शैरी कलसी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भी पार्टी शानदार जीत हासिल करेगी।

लुधियाना में पहुंची धन्यवाद यात्रा में शामिल AAP नेताओं का स्वागत करते लोग

लुधियाना में पहुंची धन्यवाद यात्रा में शामिल AAP नेताओं का स्वागत करते लोग

लुधियाना पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत

धन्यवाद यात्रा जैसे ही लुधियाना के जालंधर बाईपास पहुंची तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से पार्टी के नेताओं का स्वागत किया। यात्रा के स्वागत के लिए आम आदमी पार्टी के विधायक मदन लाल बग्गा, विधायक अशोक पराशर पप्पी, गुरप्रीत गोगी, दलजीत सिंह भोला समेत अमन बग्गा, विकास पराशर काकू के अलावा सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद थे।

लुधियाना में पहुंची धन्यवाद यात्रा में शामिल AAP नेता

लुधियाना में पहुंची धन्यवाद यात्रा में शामिल AAP नेता

दिसंबर में लुधियाना में होने है चुनाव

दिसंबर में लुधियाना में नगर निगम के चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में यात्रा द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया और साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा गया। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी का ही मेयर बनेगा।

लुधियाना के बाद यात्रा जालंधर और अमृतसर के लिए रवाना हुई। अमृतसर में यात्रा का समापन होगा। जहां अमन अरोड़ा व शैरी कलसी दरबार साहिब और वाल्मीकि रामतीर्थ मंदिर व दुर्गयाना मंदिर नतमस्तक होंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular