लुधियाना के सर्कट हाऊस में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पत्रकारों को जानकारी देते उनके साथ जिला भाजपा प्रधान रजनीश धीमान।
पंजाब के लुधियाना में आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे। मंत्री गिरिराज सिंह ने सर्कट हाउस में जिला भाजपा लीडरशिप के साथ बैठक की। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि पंजाब में विशेषकर मस्जिदों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
.
होली के त्योहार मौके बिहारी कालोनी में जो दो समुदायों में झड़प हुई है। इसमें प्रशासन ने दबाव तले हिन्दुओं पर अत्याचार किया है। सरकार को इस तुष्टीकरण को बंद करना चाहिए। इस मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। सभी धर्मों का हमें सम्मान करने चाहिए।
पंजाब सरकार के मोहल्ला क्लिनिक हुए फेल
पंजाब सरकार द्वारा जो मोहल्ला क्लिनिक बनाए गए वह बुरी तरह से फेल साबित हुए है। पंजाब का स्वास्थय माडल और शिक्षा माडल फेल साबित हुआ है। महिलाओं को प्रदेश सरकार 1 हजार रुपए देने का जो वादा किया था वह अभी तक पूरा नहीं किया। गिरिराज ने कहा कि उनसे मिलने इंडस्ट्री के कुछ लोग आए थे। इंडस्ट्रियलिस्ट कह रहे है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तो किसी से मिलते ही नहीं है।
गिरिराज ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मीटिंग या बातचीत करने की कोशिश जरूर करेंगे ताकि कारोबारियों की समस्याओं का सही से समाधान किया जा सके। भाजपा आने वाली विधान सभा चुनाव में प्रदेश भर में परचम लहराएगी। भाजपा ने हमेशा लोगों के हित में काम किया है। आज दिल्ली की जनता भाजपा के राज से खुश है। अब अगली बारी पंजाब की है।