चंडीगढ़ पीजीआई से इलाज करवाकर लौट रहे थे मरिज।
लुधियाना में एम्बुलेंस दीवार से टकरा गई, जिससे ड्राइवर की मौत हो गई। एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को समराला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर गांव हीरा के पास हुआ। चंडीगढ़ पीजीआई से इलाज करवाकर लौ
.
टक्कर से एम्बुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर गाड़ी में फंस गया। 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी बलविंदर सिंह के अनुसार, काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में लुधियाना के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिविल अस्पताल समराला के डॉ. मनदीप सिंह ने बताया कि चारों घायल एक ही परिवार के हैं। वे चंडीगढ़ से इलाज के बाद अपने घर लुधियाना लौट रहे थे। घायलों में ललिता, उसका पति और उनके दो बच्चे (6 साल और 18 साल) शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।