Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeपंजाबलुधियाना में चलती BMW में लगी आग,VIDEO: मैकेनिक ले रहे थे...

लुधियाना में चलती BMW में लगी आग,VIDEO: मैकेनिक ले रहे थे ट्राई, गाड़ी से कूदकर बचाई जान, वर्कशॉप में ठीक होने आई थी – Ludhiana News


लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर BMW कार में लगी आग।

पंजाब के लुधियाना में आज चलती हुई BMW कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दो युवकों ने चलती गाड़ी से छलांग लगाई। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार 2014 माडल की थी। कार में आग लगने के बाद कई लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग लगातार बढ

.

जानकारी के मुताबिक, घटना फिरोजपुर रोड बद्दोवाल नजदीक की है। दो कार मैकेनिक BMW गाड़ी को ठीक करने के बाद उसकी ट्राई लेने निकले थे। तभी अचानक कार के इंजन से धुंआ निकला। गाड़ी से स्पार्किंग होने के बाद अचानक कार में आग लग गई।

BMW कार को लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।

दोनों कार मैकेनिकों ने चलती गाड़ी की गति कम करके छलांग लगाकर खुद का बचाव किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि ये गाड़ी ठीक होने के लिए उनकी वर्कशाप में आई थी। कार को आग कैसे लगी अभी कुछ पता नहीं चल सका।

मौके पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी पहुंचे जिन्होंने जाम खुलवाया। पुलिस मुताबिक कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम जरूर लग गया था लेकिन तुरंत जाम खुलवाया गया। फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular