Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeपंजाबलुधियाना में टंकी पर चढ़े टीचर: बोले- पंजाब सरकार भर्ती के...

लुधियाना में टंकी पर चढ़े टीचर: बोले- पंजाब सरकार भर्ती के नाम पर कर रही गुमराह, पोर्टल नहीं खोल रही – Ludhiana News


लुधियाना में टंकी पर चढ़े शिक्षक।

लुधियाना में पिछले 2 दिनों से पीटीआई शिक्षक यूनियन के सदस्य पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने कई शिक्षक दो दिन पहले हिरासत में भी लिए थे, जिन्हें बाद में छोड़ दिया था। आज (शुक्रवार को) फिर जवाहर नगर कैंप नजदीक एक पानी की टंकी पर

.

शिक्षक गुरप्रीत बोला-टंकी पर बैठना हमारी मजबूरी

शिक्षक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि टंकी पर बैठना हमारी मजबूरी है। सरकार अखबारों में भर्ती के नाम पर विज्ञापन दे देती है लेकिन बाद में भर्ती का पोर्टल नहीं खोला जा रहा है। सरकार की सोशल साइट पर भी भर्ती के नाम पर मैसेज भेजा जाता है कि भर्ती जल्द की जाएगी, लेकिन सरकार हमारी मांगों को अनसुना कर रही है। सरकार हमारी मांगों को लटका रही है, ताकि अगली सरकार तक हमारी मांग लंबित रहे।

रोष प्रदर्शन करते शिक्षक।

उम्मीदवार संजीव अरोड़ा से बैठक भी रही बेनतीजा

शिक्षक अमनदीप कंबोज ने कहा कि 28 तारिख को भी हमारे साथी टंकी पर चढ़े थे। पोर्टल आन करके हमारे फॉर्म नहीं भरवाए जा रहे। कल उम्मीदवार संजीव अरोड़ा से बैठक करवाई गई थी। उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा है। पहले भी कई बार सप्ताह का समय लिया गया लेकिन बाद में किसी ने शिक्षकों का हाल तक नहीं पूछा।

इस बार संजीव अरोड़ा को शिक्षकों ने कह दिया है कि वह एक सप्ताह की प्रतीक्षा नहीं करेंगे। आज 3 साथी टंकी पर चढ़े हैं। अभी प्रशासन से भी बातचीत हुई है। हमें कहा गया कि अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक करवा देते हैं, पहले टंकी से नीचे उतरो। टंकी पर चढ़े साथियों ने प्रशासन से कहा है कि पहले बैठक करवाओ फिर नीचे उतरेंगे। जब तक पोर्टल खोला नहीं जाता उतनी देर शिक्षक टंकी पर चढ़े रहेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular