Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeपंजाबलुधियाना में नीले ड्रम से मिले शव का मामला: 42 प्लास्टिक...

लुधियाना में नीले ड्रम से मिले शव का मामला: 42 प्लास्टिक कंपनियों की पुलिस ने बनाई लिस्ट,हत्या के लिए खरीदा गया नया ड्रम – Ludhiana News


लुधियाना के शेरपुर इलाके में खाली प्लाट में मिला नीले रंग का ड्रम जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

पंजाब के लुधियाना में बीते दिन शेरपुर इलाके में एक नीले ड्रम में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव प्लास्टिक के बोरे में पैक था। व्यक्ति की टांग और गले को रस्सी से बांधा हुआ है। इलाके में बदबू आने पर शव ड्रम में पड़े होने का पता चला। इलाके के लोगों ने

.

42 प्लास्टिक ड्रम बनाने की कंपनियों की पुलिस ने बनाई लिस्ट

शहर में करीब 42 ऐसी ड्रम कंपनियां है जहां ड्रम तैयार होते है। पुलिस ने इन ड्रम कंपनियों की भी लिस्ट बनाई है। पुलिस को जो ड्रम बरामद हुआ है वह बिल्कुल नया है। शक है कि हत्या पूरी प्लानिंग से की गई है। हत्या से पहले ही ड्रम को ताजा खरीदा गया है।

घटना स्थल पर मौजूद लोग।

5 किलोमीटर तक का एरिया चैक कर रही पुलिस

फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल से करीब 5 किलोमीटर तक का एरिया चैक करना शुरू कर दिया है। सीसीटीवी फूटेज आदि चैक किए जा रहे है। सेफ सिटी कैमरों का भी पुलिस सहारा ले रही है। वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड के कैमरें भी चैक करवाए जा रहे है। लाडोवाल टोल प्लाजा से शेरपुर तक की रुट मेप को पुलिस ट्रेक कर रही है। कुछ संदिग्ध वाहनों के नंबर भी पुलिस चैक कर रही है।

चेहरे से मरने वाला लग रहा प्रवासी-एसएचओ कुलवंत

थाना डिवीजन नंबर 6 की एसएचओ कुलवंत कौर ने कहा कि कई ड्रम कंपनियों से भी बातचीत चल रही है। घटना स्थल के आस-पास काफी प्रवासी रहते है। जिस कारण उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

मरने वाले चेहरे से प्रवासी लग रहा है। उसके शरीर पर अभी किसी तरह का कोई निशान नहीं मिला। शव की हालत जरूर खराब है। पोस्टमॉर्टम के बाद पता चल पाएगा कि किन हालातों में व्यक्ति की मौत हुई है।

1 वर्ष पहले रेलवे ट्रेक के नजदीक सूट केस से मिला था व्यक्ति का टुकड़ों में शव।

1 वर्ष पहले रेलवे ट्रेक के नजदीक सूट केस से मिला था व्यक्ति का टुकड़ों में शव।

1 वर्ष पहले सूट केस से भी मिल चुका शव

जिस जगह से ये शव मिला वहां से करीब 500 मीटर दूर रेलवे ट्रेक पर 1 वर्ष पहले एक अज्ञात व्यक्ति का शव सूटकेस में मिला था। आरपीएफ के कर्मचारी को पेट्रोलिंग के दौरान एक प्लास्टिक के लिफाफे में व्यक्ति की कटी हुई टांगें मिली थीं। छानबीन के दौरान पुलिस को कटी हुई टांगों के बाद पुल के ऊपर एक सूटकेस भी मिला। इस केस को आज तक पुलिस हल नहीं कर पाई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular