Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeपंजाबलुधियाना में बाइक सवारों ने की फायरिंग: गोल-गप्पे की रेहड़ी हटाने...

लुधियाना में बाइक सवारों ने की फायरिंग: गोल-गप्पे की रेहड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद;तलवारों से व्यक्ति किया अटैक – Ludhiana News


मारपीट करते हुए हमलावर सीसीटीवी में कैद।

पंजाब के लुधियाना में बीती रात गुरु हरगोबिंद नगर में बाइक सवारों के द्वारा एक घर पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। झड़प में एक व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला भी किया गया है। घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है।

.

इस मामले में पुलिस चौकी जगतपुरी की पुलिस जांच कर रही है। इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में काफी सहम का माहौल है।

गोल गप्पे की रेहड़ी हटाने को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी देता घायल मुहम्मद आजाद।

जानकारी देते हुए घायल मुहम्मद आजाद ने बताया कि गली में एक गोल गप्पे की रेहड़ी खड़ी थी। उनके बच्चे वहां गोल गप्पे खा रहे थे। इतने में कुछ युवक आए जो रेहड़ी हटाने के लिए कहने लगे। बच्चों ने उनसे कहा कि ये रेहड़ी उनकी नहीं है। गोल गप्पे वाला कही गया हुआ था। इतने में गुस्साए एक युवक ने पहले बच्चे के थप्पड़ जड़ दिया। उसकी मां उसे बचाने आई तो उसने उसके मुंह पर भी थप्पड़ मार दिया।

लोगों ेक मुताबिक घर की खिड़की पर पड़े गोलियों के निशान।

लोगों ेक मुताबिक घर की खिड़की पर पड़े गोलियों के निशान।

काफी बहसबाजी हुई जिसके बाद देर रात उक्त युवक बाइक सवार कुछ युवकों को साथ लेकर आए और मोहल्ले में गोलियां चलानी शुरू कर दी। उन्हें जब रोकने की कोशिश की तो उन पर लोगों ने तलवार के साथ हमला कर दिया। बदमाशों ने घर की दीवार पर फायरिंग की जिसके निशान अभी तक मौजूद है।

घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई। पुलिस चौकी जगतपुरी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular