Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeपंजाबलुधियाना में सास-ससुर गिरफ्तार: अपमान करने पर दामाद ने खाया जहर,...

लुधियाना में सास-ससुर गिरफ्तार: अपमान करने पर दामाद ने खाया जहर, यूके से लौटा, पत्नी को लेने ससुराल गया, साथ चलने से किया मना – Jagraon News



मृतक अमनिंदर सिंह का फाइल फोटो।

लुधियाना जिले के जगराओं में पुलिस ने सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। दामाद ने गांव रसूलपुर में अपने सास-ससुर के सामने जहर खाकर जान दी थी। आरोपियों की पहचान सास लखवीर कौर और ससुर जगतार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ शु

.

थाना सदर के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता परमिंदर सिंह ने शिकायत दी थी। उसके बेटे अमनिंदर सिंह ने गांव रसूलपुर की लड़की से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिनों बाद उसका बेटा विदेश चला गया तो बहू उनके पास ही रही।

पत्नी को लेने गए पति से अपमानजनक व्यवहार

इसके बाद 24 अप्रैल 2025 को अमनिंदर यूके से भारत लौटा। इस दौरान उसकी बहू अपने मायके घर रहने चली गई। जब उसका बेटा अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया। वहां सास-ससुर ने उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। पत्नी ने भी साथ चलने से मना कर दिया।

पति ने दी आत्महत्या की धमकी

अमनिंदर ने आत्महत्या की धमकी दी। पत्नी ने खुद पानी का गिलास लाकर दिया। जिसके बाद उसके बेटे अमनिंदर ने सल्फास खा ली। जिसको देख आनन फानन में जगराओं के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पिता के मुताबिक बेटे ने मरने से पहले वीडियो बनाकर सास-ससुर पर आरोप लगाए थे। गांव रसूलपुर के सरपंच ने बाद में परिवार को घटना की जानकारी दी।

युवक ने की थी लव मैरिज

परमिंदर सिंह ने बताया कि बेटे की लड़की से दोस्ती 2022 में हुई थी। 2023 में बेटा यूके पढ़ाई के लिए चला गया। यूके से 9 महीने बाद लौटा और लड़की से शादी कर ली। पहले लड़की के माता-पिता राजी नहीं थे। बाद में कुछ लोगों की मध्यस्थता से शादी हो गई।

शादी के कुछ दिन बाद ही बेटा 27 जुलाई को फिर यूके चला गया। इस दौरान उसकी पत्नी उनके साथ अपने ससुराल में रही। अब 24 अप्रैल को लौटा था। इस दौरान पत्नी मायके घर रहने चली गई। जब उसका बेटा अपनी पत्नी को लेने गया तो ससुराल में अपमानित होकर जान दे दी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular