Saturday, April 12, 2025
Saturday, April 12, 2025
Homeपंजाबलुधियाना में हिन्दू नेताओं पर FIR दर्ज करने का मामला: टंडन...

लुधियाना में हिन्दू नेताओं पर FIR दर्ज करने का मामला: टंडन बोले-आज DCP से की मुलाकात, गलत पर्चा रद्द करें पुलिस, शहर करवाएंगे बंद – Ludhiana News


लुधियाना में शिवसेना पंजाब के चेयरमैन जतिंद्र टंडन जानकारी देते हुए।

पंजाब के लुधियाना में दो दिन पहले 4 लोगों पर जिला पुलिस ने हेट स्पीच करने पर मामला दर्ज किया है। ये चारों आरोपी अलग-अलग हिन्दू संगठनों से जुड़े है। FIR दर्ज होने के बाद आज शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन, अमित अरोड़ा और कई अन्य संगठनों

.

DCP अग्रवाल ने उन्हें स्पष्ट तौर पर कहा है कि हेट स्पीच देने वाले किसी भी धर्म का व्यक्ति हो उस पर पुलिस एक्शन लेगी। शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।

राजीव टंडन बोले- कट्टरवादियों पर पुलिस नहीं करती मामला दर्ज उधर, दूसरी तरफ जानकारी देते हुए राजीव टंडन ने कहा कि हिन्दू नेता भानु प्रताप, रोहित साहनी, प्रवीण डंग और चंद्रकांत चड्ढा पर पुलिस ने जो हेट स्पीच का मामला दर्ज किया है वह गलत दर्ज किया है। जो कट्टरवादी खालिस्तानी है हेट स्पीच करते है उनके खिलाफ जब हिन्दू नेता शिकायत करते है तो पुलिस उन पर मामला दर्ज क्यों नहीं करती।

DCP शुभम अग्रवाल से मुलाकात कर आते हिन्दू नेतागण।

खालिस्तानियों को खुश करने में लगी सरकार हिंदुओं को दबाने की कोशिश की जा रही है। टंडन ने कहा कि आज कनाडा में बैठे खालिस्तानियों को खुश करने और लुधियाना में हिन्दू नेताओं के मुंह बंद करने के लिए सरकार ने मामले दर्ज करवाए हैं। टंडन ने कहा कि जिन चारों नेताओं पर मामला दर्ज किया है उन्होंने अपनी फेसबुक पर ऐसी कोई कंटेंट नहीं शेयर किया कि उन पर पुलिस मामला दर्ज करें।

जिन खालिस्तानियों ने शिवसेना के नेता संदीप गोरा थापर पर हमले के बाद जागो का गीत गाया है उनके खिलाफ अभी तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज क्यों नहीं किया। टंडन ने कहा कि प्रेस कान्फ्रेंस करके पुलिस ने हिंदुओं को नीचा दिखाने की कोशिश की है। ये सभी सवाल आज पुलिस कमिश्नर के सामने भी उठाए गए है।

टंडन ने कहा कि जिन चार सीटों पर उप-चुनाव हो रहे है वहां खालिस्तानियों के वोट बैंक को साधने के लिए हिन्दू नेताओं पर FIR दर्ज करवाई गई है। उनके नेताओं पर दर्ज किए मामले रद्द नहीं करवाए जाते तो आने वाले समय में पंजाब के सभी हिन्दू संगठन लुधियाना बंद करवाएंगे।

पर्चे रद्द करने का अधिकारियों ने दिया आश्वासन हिन्दू नेता अमित अरोड़ा ने कहा कि हिन्दू दबने वाले नहीं है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पर्चे रद्द करेंगे। अरोड़ा ने कहा कि क्या हिन्दू अपनी आवाज नहीं उठा सकता। चारों नेताओं की इन्क्वायरी लगवाई है। हमेशा हिन्दू को टारगेट क्यों किया जा रहा है। आज हिन्दू नेता अपना पक्ष पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख कर जा रहे है। करीब 50 हिन्दू नेताओं को नोटिस भेजे गए है कि हेट स्पीच से बचे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular