Friday, April 25, 2025
Friday, April 25, 2025
Homeपंजाबलुधियाना सेंट्रल जेल में बेसुध हुआ हवालाती: आल्टो कार लूटने के...

लुधियाना सेंट्रल जेल में बेसुध हुआ हवालाती: आल्टो कार लूटने के मामले में है जेल में बंद,पटियाला अस्पताल में रेफर – Ludhiana News



हवालाती मनजिंद्र सिंह को अस्पताल लेकर आए पुलिस कर्मी।

पंजाब के लुधियाना में गुरुवार रात 10 बजे सेंट्रल जेल में बंद हवालाती को बेसुध हालत में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। हवालाती की पहचान मनजिंदर सिंह (37) के रूप में हुई। मनजिंदर की हालत बिगड़ती देख उसे तुरंत राजिंद्रा अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूत्रो

.

जनवरी महीने में लूटी थी आल्टो कार

जानकारी के अनुसार जनवरी महीने में गांव कमालपुर में निहंगों के बाने में कुछ लोगो ने एक आल्टो कार लूटी थी। इस मामले में रेड करने गए थाना सदर के इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह व चौकी मराडो के इंचार्ज तरसेम सिंह व 2 अन्य पुलिस मुलाजिमों पर कुछ लोगों ने अटैक कर दिया था। उसी मामले में मनजिंदर सिंह जेल में बंद है।

पेशी से वापस लौटा तो हालत बिगड़ी

बीते दिन हवालाती मनजिंदर की पेशी थी और शाम के समय जब उसे जेल वापिस लाया गया तो अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जेल के अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर वह बेहोश हो गया। जेल प्रशाशन की तरफ से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देख इलाज के लिए दाखिल कर लिया।

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि हवालाती मनजिंदर ने पेशी को दौरान कोई वस्तु खाई है। उस वस्तु की ओवरडोज के कारण उसकी हालत बिगड़ी है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक मेडिकल जांच के बाद ही कोई पुष्टि की जा सकती है कि मनजिंदर ने क्या खाया है। फिलहाल उसे राजिंद्रा अस्पताल में रेफर किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular