Monday, May 5, 2025
Monday, May 5, 2025
Homeदेशलॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका में अरेस्ट: सलमान के घर फायरिंग...

लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका में अरेस्ट: सलमान के घर फायरिंग का मास्टरमाइंड, मूसेवाला मर्डर में आ चुका नाम


नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल की अमेरिका में गिरफ्तारी की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक- अमेरिका के कैलिफोर्निया से उसे अरेस्ट किया गया है।

अनमोल पर सलमान के घर फायरिंग कराने का आरोप है। सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में भी अनमोल का नाम आया था।

दिल्ली और मुंबई पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। लेकिन खुफिया एजेंसी के सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने दो हफ्ते पहले अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

अनमोल ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। इसके साथ ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया है।

NIA ने रखा 10 लाख का इनाम हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा था। एजेंसी ने अनमोल के खिलाफ 2022 में दर्ज 2 मामलों में चार्जशीट दाखिल की है। अनमोल का नाम एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है।

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, हत्या से पहले 3 संदिग्ध शूटरों ने लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल से बात की थी। यह बातचीत स्नैपचैट के जरिए की गई थी।

साल 2012 में दर्ज हुआ था अनमोल पर पहला मामला लॉरेंस गैंग में भाणु के नाम से जाने जाने वाले अनमोल पर साल 2012 में पहली बार पंजाब के अबोहर में हमले, मारपीट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। साल 2015 आते-आते अनमोल पर पंजाब में 6 से ज्यादा मामले दर्ज हो गए थे। इस वक्त अनमोल पर पूरे देश में करीब 22 मामला दर्ज हैं। जिसमें हत्या, टारगेट किलिंग, फिरौती, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराएं लगी हुई हैं।

अनमोल बिश्नोई डांस करते नजर आ रहे हैं।

अनमोल बिश्नोई डांस करते नजर आ रहे हैं।

सलमान की हत्या के लिए पाकिस्तान से मंगवा रहा था AK-47 मुंबई पुलिस की जांच में बीते दिनों खुलासा हुआ था कि गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग करने के बाद लॉरेंस गैंग फिर से सलमान खान पर हमला करवाने की प्लानिंग कर रहा था। बीते 1 जून को इस मामले में नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया था। ये सभी पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे।

इसके लिए इन्होंने पाकिस्तान से AK-47 समेत कई हथियार मंगवाने की प्लानिंग की थी। लॉरेंस गैंग सलमान को तुर्किये मेड जिगाना पिस्टल से मारने का प्लान भी बना रहा था। इसी पिस्टल से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी मर्डर किया गया था। सलमान के फार्म हाउस और कई शूटिंग स्पॉट्स समेत गोरेगांव फिल्म सिटी की भी रेकी की थी। दरअसल ये सभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सोशल मीडिया ग्रुप में जुड़े हुए थे। इस ग्रुप में ही सलमान को मारने की प्लानिंग की जा रही थी।

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी।

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी।

6 महीने में 2 मामले जिसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई 12 अक्टूबर: सलमान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या सलमान खान के करीबी और NCP नेता बाबा सिद्दीकी बेटे जीशान के दफ्तर के बाहर निकले थे। तभी उन पर 6 गोलियां चलाई गईं। 2 गोली सिद्दीकी के पेट पर और एक सीने पर लगी। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात 11.27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। 14 अप्रैल: सलमान के अपार्टमेंट पर फायरिंग सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी। घटना के दो महीने बाद सलमान ने मुंबई पुलिस को बयान दिया था। उन्होंने कहा था, ‘बार-बार अलग-अलग लोगों के निशाने पर आने से मैं थक गया हूं। पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जुर्माने लगे हैं। कई केसों में फंसा हूं।’

लॉरेंस की सलमान से दुश्मनी की वजह सलमान पर आरोप है कि 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान राजस्थान के जंगलों में काले हिरण का शिकार किया था। सलमान के अलावा सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम कोठारी पर भी आरोप लगे थे।

बिश्नोई समाज ने तब सलमान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। सलमान को इसके लिए जोधपुर कोर्ट ने पांच साल की सजा भी सुनाई थी, हालांकि, बाद में उन्हें इस मामले में बेल मिल गई। इसी के चलते गैंगस्टर लॉरेंस सलमान खान को मारना चाहता है। वह कोर्ट में पेशी के दौरान इसकी धमकी तक दे चुका है।

सलमान खान के घर पर फायरिंग की प्लानिंग में लॉरेंस के कई गुर्गों को दिल्ली और मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मगर फिर भी लॉरेंस अपने गैंगस्टर के गुर्गों को सलमान खान के पीछे लगाए हुए हैं। कुछ दिन पहले ही मुंबई में सलमान खान के घर पर फायरिंग की जा चुकी है।

अनमोल ने गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर की थी मूसेवाला की हत्या अनमोल उर्फ ​​भानु पहली बार पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद चर्चा में आया था। पंजाब पुलिस की जांच में पता चला था कि लॉरेंस ने तिहाड़ जेल में बैठकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद उसके भाई अनमोल और भतीजे सचिन ने कनाडाई गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम दिया। उन्होंने मूसेवाला की रेकी की। फिर उसके लिए शूटर और हथियारों का इंतजाम किया।

लॉरेंस ने हत्या से पहले उन्हें भारत से बाहर भेजा लॉरेंस की कोशिश थी कि सचिन और अनमोल मूसेवाला की हत्या करवा दी जाए, लेकिन इसके बाद उसका नाम इस केस में न आए या पुलिस उसे गिरफ्तार न कर ले। मूसेवाला की हत्या करवाने से पहले लॉरेंस ने भाई अनमोल और भतीजे सचिन के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाए और उन्हें विदेश भेज दिया। इसके बाद 29 मई को मूसेवाला की हत्या कर दी गई।

अनमोल केन्या के रास्ते अमेरिका पहुंचा थापन और सचिन पहले नेपाल गए। वहां से भागे सचिन थापन को अजरबैजान में पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन अनमोल दुबई से केन्या, केन्या से दुबई और अब अमेरिका पहुंच गया है। करीब 2 साल पहले अनमोल अमेरिका में पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान के शो में नजर आया था। कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में आयोजित कार्यक्रम में अनमोल स्टेज पर सेल्फी लेता नजर आया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular