Thursday, May 8, 2025
Thursday, May 8, 2025
Homeबिहारलोन से परेशान होकर शख्स ने की खुदकुशी: पत्नी के इलाज...

लोन से परेशान होकर शख्स ने की खुदकुशी: पत्नी के इलाज के लिए लिया था कर्ज, बैंक वाले वसूली के लिए पहुंचे थे घर – Banka News



बांका में बुधवार की शाम शख्स ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बैंक और ग्रुप लोन के करीब 5 लाख रुपए के कर्ज से परेशान था। घर की आर्थिक स्थिति खराब रहने और पत्नी के इलाज के लिए यह कर्ज लिया था। इसके बाद भी इलाज में पैसे कम पड़ने पर वो गांव-ग

.

इलाज के लिए पैसा नहीं मिलने से वो तनाव में था। बैंक और ग्रुप लोन वाले लगातार दबाव बना रहे थे। कुछ दिन पहले बैंक कर्मी पुलिस के साथ घर पर पैसा मांगने भी पहुंचे थे। इससे घर में कलह बढ़ गई थी। हर तरफ से परेशान होकर उसने गांव के बहियार में पेड़ से फांसी लगा ली। घटना रजौन प्रखंड अंतर्गत सहायक थाना नवादा बाजार में कोतवाली गांव की है। मृतक की पहचान पंकज यादव (50) के रूप में हुई है।

ग्रामिणों ने पेड़ से लटका देखा शव

ग्रामीणों ने पंकज को पेड़ से लटके देखा तो शोर मचाया। परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर नवादा पुलिस पहुंची। पंकज को पेड़ से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मौके पर एफएसएल की टीम ने पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ जांच पड़ताल किया।

कर्ज के डर से घर के बाहर रहता था पंकज

पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रतिमा देवी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। ग्रामीणों ने बताया की कर्ज के कारण पंकज यादव काफी तनाव में चल रहा था। पत्नी के इलाज के पैसे के लिए भी गांव में दर-दर भटक रहा था। ऊपर से बैंक और ग्रुप लोन वाले पंकज को पैसे के लिए तंग कर रहा था। कर्ज के डर से पंकज अधिकतर घर से बाहर ही रहता था।

थाना अध्यक्ष पंकज किशोर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular