Thursday, April 10, 2025
Thursday, April 10, 2025
Homeउत्तर प्रदेशवक्फ बिल को लेकर संतकबीरनगर में प्रशासन अलर्ट: जुमे की नमाज...

वक्फ बिल को लेकर संतकबीरनगर में प्रशासन अलर्ट: जुमे की नमाज के मद्देनजर डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी – Sant Kabir Nagar News


देवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

वक्फ बिल को लेकर संतकबीरनगर में प्रशासन अलर्ट।

संतकबीरनगर में वक्फ संशोधन बिल पारित होने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जुमे की नमाज के दिन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने एसडीएम शैलेश दूबे के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी और सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर कुछ लोगों में भ्रम था। इसे दूर करने के लिए लोगों से बातचीत की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही जिला प्रशासन को स्थिति संभालने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular