Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeविदेशवर्ल्ड अपडेट्स: कनाडा की G7 देशों को चेतावनी, कहा- ट्रम्प की...

वर्ल्ड अपडेट्स: कनाडा की G7 देशों को चेतावनी, कहा- ट्रम्प की नीतियों से कोई भी सुरक्षित नहीं


23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली। - Dainik Bhaskar

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली।

कनाडा में आज यानी गुरुवार को G7 विदेश मंत्रियों की बैठक चल रही है। कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने इस बैठक में सभी सदस्य देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों से कोई भी देश सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने यूरोपीय और ब्रिटिश नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका हमारे साथ ऐसा कर सकता है, जो उनका सबसे करीबी दोस्त है, तो कोई भी सुरक्षित नहीं है। ट्रम्प ने कनाडाई स्टील और एल्युमीनियम पर 25% टैरिफ लगाया है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

पुतिन ने आर्मी यूनिफॉर्म में कुर्स्क का दौरा किया:यूक्रेनी सेना को खदेड़ने के आदेश दिया

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बुधवार को यूक्रेन की सीमा से लगे रूस के कुर्स्क प्रांत का दौरा किया। इस दौरान पुतिन आर्मी की यूनिफॉर्म में नजर आए। पुतिन बुधवार को मोर्चे पर सेना की एक कमान पोस्ट पर पहुंचे। पुतिन ने कुर्स्क के ज्यादातर इलाकों से यूक्रेनी सेना को बाहर निकालने पर खुशी जताई।

रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने पुतिन की तस्वीरें जारी कीं। हरे रंग की यूनिफॉर्म पहने पुतिन एक डेस्क पर बैठे हुए थे। उनके सामने कई नक्शे रखे हुए थे। इस दौरान उनके साथ रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल वालेरी गेरासिमोव के साथ दिखाई दिए। यहां पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular