Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeविदेशवर्ल्ड अपडेट्स: ट्रम्प प्रशासन में मैट व्हिटेकर नाटो के लिए अमेरिकी...

वर्ल्ड अपडेट्स: ट्रम्प प्रशासन में मैट व्हिटेकर नाटो के लिए अमेरिकी राजदूत बने; सीनेट ने नियुक्ति को मंजूरी दी


15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार देर रात मैट व्हिटेकर को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नाटो में अमेरिकी राजदूत के रूप में पुष्टि कर दी।व्हिटेकर ट्रम्प के पहले कार्यकाल में न्याय विभाग में सेवा दे चुके हैं। उनके पास विदेश नीति या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अनुभव नहीं हैं। सीनेट में उन्हें 52-45 के वोट से मंजूरी मिली।

ट्रम्प के पहले कार्यकाल में व्हिटेकर, अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस के चीफ ऑफ स्टाफ थे। 2016 के चुनाव रूसी दखल की जांच से सेशंस ने खुद को अलग कर लिया था।

इसके बाद व्हिटेकर को कार्यवाहक अटॉर्नी बनाया गया था। ट्रम्प की वापसी के बाद उन्हें न्याय विभाग में बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार हुआ था। हालांकि अब उन्हें नाटो में राजदूत बनाया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular