Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeविदेशवर्ल्ड अपडेट्स: पोप को सांस लेने में तकलीफ, वेंटिलेटर पर रखा...

वर्ल्ड अपडेट्स: पोप को सांस लेने में तकलीफ, वेंटिलेटर पर रखा गया; वेटिकन बोला- उनकी हालत स्थिर


19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निमोनिया और फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे पोप फ्रांसिस सांस लेने में तकलीफ के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया है। वेटिकन ने शनिवार शाम को बयान जारी कर बताया कि पोप की हालत स्थिर बनी हुई है। शनिवार सुबह पोप ने कॉफी पी और अखबार पढ़ा था।

इससे पहले शुक्रवार देर रात वेटिकन के अपडेट में बताया गया कि पोप को फेफड़ों में ऐंठन (Bronchial Spasm) के कारण अचानक खांसी का दौरा पड़ा, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। डॉक्टरों ने पोप को नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें…

अंग्रेजी को अमेरिका की आधिकारिक भाषा बनाएंगे ट्रम्प, अभी तक किसी भाषा को ये दर्जा नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार को एक एग्जीक्यूटिव आदेश पर साइन करके अंग्रेजी को देश की आधिकारिक भाषा घोषित कर सकते हैं। अमेरिका के 250 साल के इतिहास में कोई आधिकारिक भाषा नहीं रही है।

ट्रम्प का यह आदेश पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के उस आदेश को उलट देगा, जिसमें सरकारी एजेंसियों को कहा गया था कि वो गैर-अंग्रेजी भाषी लोगों की भाषा को मदद देंगे। नए आदेश के तहत सरकारी एजेंसियों के पास यह निर्णय लेने का अधिकार होगा कि उन्हें बहुभाषी सेवाएं देना है या नहीं।

अमेरिका की भले ही कोई भी आधिकारिक भाषा नहीं रही हो, लेकिन संविधान और स्वतंत्रता की घोषणा जैसे प्रमुख दस्तावेजों में अंग्रेजी का इस्तेमाल प्रमुखता से किया गया है। अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा का दर्जा मिलने के साथ ही अमेरिका उन 180 देशों के साथ जुड़ जाएगा, जहां अंग्रेजी का इस्तेमाल आधिकारिक भाषा के तौर पर किया जाता है।

जेलेंस्की यूरोपीय देशों की समिट में शामिल होने लंदन पहुंचे:ब्रिटिश PM ने गले लगाया

​​​​​​​यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की आज यानी रविवार को लंदन में यूरोपीय देशों की एक समिट में शामिल होंगे। शनिवार को इंग्लैंड पहुंचने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने जेलेंस्की का गले लगाकर स्वागत किया। यहां जेलेंस्की का जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया गया।

स्टार्मर ने जेलेंस्की से कहा कि आपको पूरे ब्रिटेन का सपोर्ट हासिल है। हम आपके और यूक्रेन के साथ खड़े हैं, भले ही इसमें कितना भी वक्त क्यों न लग जाए। जेलेंस्की ने इस सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। यहां पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular