Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी एयरपोर्ट से 14 घंटे लेट उड़ी मुंबई की फ्लाइट: 200...

वाराणसी एयरपोर्ट से 14 घंटे लेट उड़ी मुंबई की फ्लाइट: 200 यात्रियों ने टर्मिनल में काटी पूरी रात, विमान कंपनी के कर्मियों से तकरार – Varanasi News



वाराणसी से मुंबई जाने वाले 200 यात्रियों ने मंगलवार की रात एयरपोर्ट के टर्मिनल में काटी। विमान यात्रा के लिए यात्रियों को 14 घंटे इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लिए रवाना किया गया। मंगलवार रात उड़ने वाली फ्लाइट ने बुधवार दोपहर उड़ान भरी।

.

विमान की खराबी और इंतजार के चलते यात्रियों की विमान कंपनी कर्मचारियों से कई बार नोकझोंक भी हुई। कंपनी क्रू-मेंबर को देखकर यात्रियों ने उन पर भी भड़ास निकाली।

यात्री दूसरे विमान से मुंबई भेजे जाने को लेकर अड़े थे और कंपनी उसी विमान को ठीक कराकर रवाना करने की बात कर ही थी। यात्री बुधवार शाम सकुशल मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे लेकिन इसकी कई शिकायत विमानन मंत्रालय से की गई।

बाबतपुर एयरपोर्ट से मंगलवार को रात्रि में मुंबई जाने वाला स्पाइस जेट का विमान SG-508 को 11:15 बजे रवाना होना था। वाराणसी से मुंबई उड़ान भरने के लिए तैयार था और टर्मिनल में यात्रियों को चेक इन कराया जा रहा था।

यात्रियों के विमान में सवार होने के बाद रनवे पर लाया तो पायलट को विमान में तकनीकी खराबी नजर आई और पायलट ने ग्राउंड स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद रनवे से हटाकर विमान को ग्राउंड कर दिया ।

यात्रियों को विमान से उतारने के बाद इंजीनियरों की टीम विमान को ठीक करने में जुटी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली ।बुधवार को सुबह विमान का पार्ट्स दिल्ली से मंगाया गया तब जाकर विमान बनकर ठीक हुआ और 14 घंटे लग गए।

मंगलवार रात की फ्लाइट बधवार दोपहर 14 घंटे की देरी से दोपहर 1:40 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई। इस बीच यात्रियों ने हंगामा काटा और विमान कर्मियों में तीखी नोक झोंक हुई कुछ यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल करवा लिया। शेष 165 यात्री विमान ठीक होने के बाद दोपहर में रवाना हुए ।

स्पाइस जेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को रात्रि में मुंबई जाने से पूर्व विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी कुछ पार्ट्स बदलने थे जो रात में नहीं आ सके। सुबह पार्ट्स बदले जाने के बाद विमान को दोपहर 1:40 बजे 165 यात्रियों के साथ मुंबई के लिए रवाना किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular