Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी कांग्रेस अध्यक्ष बने राजेश्वर, राघवेंद्र को महानगर की कमान: प्रदेशाध्यक्ष...

वाराणसी कांग्रेस अध्यक्ष बने राजेश्वर, राघवेंद्र को महानगर की कमान: प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने दूसरी बार सौंपी जिम्मेदारी, जातिगत समीरण भी साधे – Varanasi News



यह तस्वीर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे और जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को सूबे के सभी जिलों में नई टीम की घोषणा कर दी। जिलों के अलावा महानगर में सक्रिय चेहरों की वरीयता दी। यह सूची भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के आने के बाद जारी की गई, जिसमें जातिगत समीकरणों को भी साधा

.

अजय राय ने वाराणसी जिले और महानगर में फिर पुराने चेहरों पर भरोसा जताया। लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय राजेश्वर पटेल को फिर जिलाध्यक्ष पद पर काबिज किया है। वहीं राघवेंद्र चौबे को महानगर अध्यक्ष के तौर पर कमान दी है।

1997 से कांग्रेस में सक्रिय राघवेंद्र

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे छात्र जीवन से कांग्रेस में सक्रिय हैं। उन्होंने कांग्रेस के सदस्यता अभियान के दौरान 1997 में कांग्रेस की सदस्यता ली फिर 1999 में यूथ कांग्रेस में सक्रिय हो गए। पार्टी के कार्यक्रमों से लेकर आंदोलनों तक भागीदारी की। 2008 में वाराणसी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए और खुद को साबित किया।

उनकी सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस ने 24 दिसंबर 2019 को उन्हें कांग्रेस महानगर अध्यक्ष बनाया और विपक्षी राजनेता की भूमिका भी बखूबी निभाई। हालांकि इस बीच किसी चुनाव में उन्हें अवसर नहीं मिला लेकिन पार्टी ने फिर 2025 में उन पर विश्वास जताते हुए महानगर अध्यक्ष बनाया।

राजेश्वर पटेल OBC में पैठ बढ़ाएंगी कांग्रेस

कांग्रेस ने वाराणसी जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल पर फिर दांव लगाया है। राजेश्वर लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय हैं और कई पदों पर रह चुके हैं। उन्हें 2022 में रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में पटेल मतदाताओं की बहुलता को देखते हुए प्रत्याशी बनाया गया था। राजेश्वर इससे पहले 2007 में वाराणसी की कैंट विधानसभा से चुनाव लड़े थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular