भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की है। इस बीच वाराणसी में मॉक ड्रिल हो रही है। लोगों को एयर अटैक से बचने की ट्रेनिंग दी गई। हमले के बाद सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया। आग लगने पर उसे कैसे बुझाया जाए, इसकी भी सिविलियंस को ट्रेनिंग दी गई।
.
मॉक ड्रिल के दौरान भगदड़ का सीन क्रिएट किया गया। NDRF टीम को बताया गया कि पांडेयपुर इलाके में भगदड़ मच गई है। कई लोग घायल हो गए हैं। NDRF की टीम मौके पर पहुंची। जवान घायलों को घटनास्थल से बाहर निकालकर मेडिकल पोस्ट पर लाते हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस से डीडीयू अस्पताल ले जाया जाता है।
वाराणसी में मॉक ड्रिल की 4 तस्वीरें-
हमले के दौरान कोई बेहोश हो जाए तो उसे CPR कैसे दें। इसकी ट्रेनिंग दी गई।

मॉक ड्रिल के दौरान भगदड़ का सीन क्रिएट किया गया।

ट्रेनिंग में हवाई हमले का भी सीन क्रिएट किया है। इसके बाद लोगों को सायरन बजाकर अलर्ट किया गया।

सिलेंडर में आग लग जाए तो उसे कैसे बुझाएं। इसकी महिलाओं को ट्रेनिंग दी गई।
मॉक ड्रिल से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-