जहीर अहमद | बिजनौरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
जगदीश सिंह (फाइल फोटो)।
बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में 75 वर्षीय किसान जगदीश सिंह की मौके पर मौत हो गई।
घटना चक गोवर्धन के पास हुई। जगदीश सिंह अपने घर से गांव की तरफ जा रहे थे। वह गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। मृतक जगदीश सिंह खेती का काम करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।