विदिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत हो गई है। विधायक मुकेश टंडन ने शुक्रवार को जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
.
यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाना है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
गांव-गांव जाएगी वैज्ञानिकों की टीम अभियान के दौरान वैज्ञानिकों की टीम गांव-गांव जाएगी। टीम खेतों की मिट्टी का परीक्षण करेगी। इससे जमीन के लिए आवश्यक उर्वरकों की जानकारी मिलेगी। वैज्ञानिक किसानों को मिट्टी के अनुसार फसल और खाद की सलाह देंगे।
जागरूकता रथ किसानों को नई कृषि तकनीकों से परिचित कराएगा। इससे किसान खेती में वैज्ञानिक तरीके अपना सकेंगे। रथ के माध्यम से कृषि प्रबंधन के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी।