Tuesday, June 10, 2025
Tuesday, June 10, 2025
Homeराज्य-शहरविदिशा कलेक्टर ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा: सोयाबीन उपार्जन केंद्र...

विदिशा कलेक्टर ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा: सोयाबीन उपार्जन केंद्र और राशन दुकानों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश – Vidisha News


विदिशा कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने आज ग्यारसपुर-हैदरगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने विकास कार्यों और योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोशाला, स्वास्थ्य केंद्र, राशन की दुकान, समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र और सहकारी समिति का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सु

.

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने ग्यारसपुर के भाग्यउदय महिला किसान प्रोडयूसर कम्पनी लिमिटेड की ओर से संचालित दुग्ध संग्रह व्यवसाय का भी जायजा लिया। इस दौरान सोसाइटी की महिलाओं ने बताया कि ग्यारसपुर के 48 गांव से दूध कलेक्शन किया जाता है। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सोसाइटी बनाई गई है, जहां पर एक केंद्र बनाया गया है।

वहीं पर सभी दूध एकत्रित कर दूध डेयरी पर लाया जाता है। यहां से दूध कलेक्शन कंपनी को भेजा जाता है, जहां दूध के अनेक प्रोडक्ट बनाकर बाजार में बेचे जाते हैं। इससे महिलाओं को अच्छी खासी आमदनी होती है। महिलाएं इस उद्योग से जोड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

पीएम जन-मन योजना के आवासों का किया निरीक्षण

इसके बाद कलेक्टर ने हिम्मतपुर कालापाठा में कामधेनु गौ शाला और पीएम जन-मन योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कोलुआ धामनोद की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, उचित मूल्य दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्हाेंने हितग्रहियों को मिलने वाले राशन को देखा और सोयाबीन उपार्जन केंद्र का भी जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने सोयाबीन की उपज को देखने के साथ ही उसकी तुलाई को देखा और कर्मचारियों से तुलाई के बारे में जानकारी ली।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular