विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने आज शमशाबाद क्षेत्र का दौरा किया।
विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने आज शमशाबाद क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली।
.
कलेक्टर ने राधारानी ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया। ये एक निजी खाद-बीज एवं कीटनाशक विक्रेता है। उन्होंने गोदाम में रखी सामग्री की जांच की। डीपीसी को मौके पर ही स्टॉक मिलान रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए।
खाद की बोरियों पर सील लगाना अनिवार्य इसके बाद उन्होंने डब्ल्यू लांख मार्कफेड वेयरहाउस का निरीक्षण किया। यहां खाद के स्टॉक और पंजियों की जांच की। कलेक्टर ने सभी शासकीय विक्रय और भंडारण केंद्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। खाद की हर बोरी पर “शासकीय केंद्र से विक्रय–मार्कफेड विदिशा” की सील लगाना अनिवार्य किया। ये व्यवस्था पारदर्शिता के लिए जरूरी बताई गई।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई कलेक्टर ने अधिकारियों को कहा कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।