Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeराज्य-शहरविदिशा जेल में बहनों ने भाई को बांधा रक्षा सूत्र: तिलक...

विदिशा जेल में बहनों ने भाई को बांधा रक्षा सूत्र: तिलक लगाकर की लंबी उम्र की कामना, जेल प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था – Vidisha News


विदिशा जिला जेल में भाई दूज का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली के एक दिन बाद आने वाले इस पावन पर्व पर बड़ी संख्या में बहनें अपने बंदी भाइयों से मिलने जेल पहुंचीं।

.

बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भावुक माहौल में कैदियों ने अपनी बहनों से भविष्य में कोई अपराध न करने का वचन दिया।

जिला जेल अधीक्षक प्रियदर्शन ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जेल में भाई दूज का आयोजन किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले परिवारजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। सभी के लिए पीने के पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

इस तरह जेल की दीवारों के बीच भी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिसाल कायम की गई। यह आयोजन परंपरागत रूप से मनाया गया, जिससे कैदियों को अपनी बहनों से मिलने का अवसर मिला।

दो तस्वीरों में देखें जेल की भाई दूज



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular