Wednesday, May 7, 2025
Wednesday, May 7, 2025
Homeराज्य-शहरविदिशा में खेत में उतरी बस, 40 यात्री बाल-बाल बचे: जबलपुर...

विदिशा में खेत में उतरी बस, 40 यात्री बाल-बाल बचे: जबलपुर से इंदौर जाते समय हादसा; मौके पर नहीं पहुंचा प्रशासन – Vidisha News


विदिशा के चक्कपटनी के पास मंगलवार रात जबलपुर से इंदौर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गई। हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बस के एक हेल्पर के हाथ में चोट लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बस में लगभग 40 यात्री स

.

घटना रात 3 बजे की है। हादसे के वक्त सभी यात्री सो रहे थे। बस के खेत में उतरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

अनियंत्रित बस खेत में उतर गई।

दूसरी बस के इंतजार में बैठे दुर्घटनाग्रस्त बस के यात्री।

दूसरी बस के इंतजार में बैठे दुर्घटनाग्रस्त बस के यात्री।

मौके पर नहीं पहुंचा प्रशासनिक अमला

ग्यारसपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यात्री सुबह 8:30 बजे तक सड़क किनारे बैठे रहे। कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की मदद की। यात्रियों में छोटे बच्चे और महिलाएं भी थे।

यात्री भोपाल रवाना

थाना प्रभारी सीमा राय ने बताया कि पुलिस ने बस मालिक से संपर्क किया। इसके बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। सुबह 9 बजे शक्ति बस से सभी यात्रियों को भोपाल रवाना किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular