Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeराज्य-शहरविदिशा में नाबालिग से दुष्कर्म: मुंहबोले रिश्तेदार और उसके साथी ने...

विदिशा में नाबालिग से दुष्कर्म: मुंहबोले रिश्तेदार और उसके साथी ने शराब पिलाकर किया रेप; दोनों गिरफ्तार – Vidisha News



विदिशा जिले के लटेरी थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ उसके मुंहबोले रिश्तेदार और उसके साथी ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

.

घटना 27 फरवरी 2025 की सुबह करीब 11 बजे की है। पीड़िता जब घर के पास की दुकान पर सामान लेने गई थी, तब वहां उसका मुंहबोला रिश्तेदार मिला। वह उसे एक दालान में ले गया, जहां पहले से ही उसका साथी गौतम वंशकार शराब लेकर मौजूद था। गौतम ने युवती को जबरन शराब पिलाई, इसके बाद उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने घर जाकर अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला उपनिरीक्षक गोसिया सुल्तान को जांच सौंपी। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

लटेरी पुलिस ने विशेष टीम बनाकर चैनपुरा के जंगल से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें उप-जेल लटेरी भेज दिया गया। यह कार्रवाई एसपी रोहित काशवानी, एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे और एसडीओपी लटेरी अजय मिश्रा के निर्देशन में की गई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular