Sunday, June 1, 2025
Sunday, June 1, 2025
Homeराज्य-शहरविदिशा में 24 घंटे में 3.4 मिमी बारिश: ग्यारसपुर में सबसे...

विदिशा में 24 घंटे में 3.4 मिमी बारिश: ग्यारसपुर में सबसे ज्यादा 15 मिमी वर्षा हुई, 36 डिग्री पर आया तापमान – Vidisha News



विदिशा में शुक्रवार की शाम को मौसम ने करवट ली। नौतपा के छठे दिन सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। शाम को रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया।

.

बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था।

जिले में पिछले 24 घंटों में औसत 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। विदिशा में 4.0 मिमी, सिरोंज में 15.0 मिमी और ग्यारसपुर में 15.0 मिमी वर्षा हुई। लटेरी, शमशाबाद, पठारी, बासौदा, कुरवाई और नटेरन में बारिश नहीं हुई।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश फसलों और पर्यावरण के लिए लाभदायक होगी। गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से राहत मिली है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular