विदिशा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग सिर पर तौलिया, छाता या गमछा लेकर घरों से निकलते नजर आए।
.
शाम को शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन उमस से राहत नहीं मिल सकी। मौसम का यह मिजाज बच्चों और बुजुर्गों के लिए चुनौती बना हुआ है।
आज से दो डिग्री गिर सकता है तापमान मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान दो डिग्री घटकर 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले 12 से 24 घंटे में आसमान में घने बादल छाने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
14 जून तक आ सकता है मानसून मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि इस बार मानसून सामान्य से 7 दिन पहले यानी 14 जून तक विदिशा पहुंच सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेती की योजना संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए बनाएं। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ने से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।