सौरभ दीक्षित | पीलीभीतकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार।
पीलीभीत पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। पूरनपुर और माधोटांडा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप और 60 से अधिक फर्जी अंक पत्र व सर्टिफिकेट बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने पूरनपुर थाना क्षेत्र से मलकीत सिंह, कुलवंत सिंह, हरसिमरन सिंह, नरेंद्र पांडेय और सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से 5 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप और 10 फर्जी मार्कशीट बरामद हुई। वहीं माधोटांडा थाना पुलिस ने मलकीत सिंह और रविंद्र सिंह को पकड़ा, जिनके पास से 2 मोबाइल फोन और 50 से अधिक फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज मिले।

विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार।
छात्रों को अंग्रेजी माध्यम से उपलब्ध कराते थे फर्जी मार्कशीट
पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह पिछले 5 वर्षों से सक्रिय था। आरोपी हिंदी माध्यम या कम अंकों वाले छात्रों को अंग्रेजी माध्यम की फर्जी मार्कशीट और दस्तावेज उपलब्ध कराते थे। जिससे उनका विदेशी वीजा आसानी से मिल सके। गिरोह के सदस्य कई आईलेट्स और इमीग्रेशन सेंटरों से भी जुड़े हुए थे। वे प्रति व्यक्ति लाखों रुपए की ठगी करते थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह भी पता लगा रही है कि अब तक कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने घटना का पुलिस लाइन में खुलासा किया है। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील की है, कि विदेश जाने के लिए सर्टिफाइड माध्यम को ही चुना जाए। जिन लोगों को ऐसे लोगों ने अपना शिकार बनाया है। वह लोग पुलिस के सामने आकर शिकायत दर्ज कारण पुलिस उनकी हर संभव मदद करेगी।