Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeबिहारविधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान: 8 जून...

विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान: 8 जून को महारैली में करेंगे आगाज, पार्टी की बैठक में प्रस्ताव पास – Patna News


केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का स्वागत करते समर्थक।

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। लोजपा रामविलास पार्टी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

.

जानकारी के अनुसार चिराग पासवान सुरक्षित सीट के बजाए सामान्य सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। सीटों के चयन को लेकर पार्टी मंथन करने में जुटी है। पिछले दिनों लोजपा रामविलास पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों और मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें कई प्रस्ताव पास किए गए, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण था कि चिराग पासवान को विधानसभा चुनाव लड़ने का।

चिराग पासवान बिहार विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के अगुआई में लड़ेंगे और NDA की मजबूती के लिए साथ प्रचार करेंगे।

जनसभा को संबोधित करते चिराग पासवान। (फाइल फोटो)

8 जून को चिराग करेंगे चुनावी आगाज

चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी का चुनावी आगाज शाहबाद में चुनावी रैली के जरिए करने वाले हैं। 8 जून को चिराग पासवान आरा के वीर कुंअर सिंह स्टेडियम में महारैली करने जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटान की तैयारी है।

एक तरफ जहां PM मोदी ने शाहबाद आकर चुनावी सभा को संबोधित कर शाहबाद क्षेत्र में पार्टी की कमजोर स्थिति को मजबूत करने की कोशिश की, वहीं चिराग पासवान भी शाहाबाद से ही चुनावी रैली का आगाज करने वाले हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में शाहाबाद क्षेत्र में NDA 2 सीटों को छोड़कर सभी सीटें हार गई थी।

दिल्ली से ज्यादा बिहार पसंद

लोजपा (R) के प्रवक्ता विनीत सिंह ने कहा कि चिराग पासवान ने पहले ही कहा है कि बिहार से उनका खासा जुड़ाव है। वह दिल्ली के बजाए बिहार की राजनीति करना ज्यादा पसंद करेंगे। पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा यह प्रस्ताव पारित हुआ है। पार्टी मंथन कर रही है। आने वाले दिनों में चिराग खुद इसकी घोषणा कर सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular