अररिया में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने 28 पुलिस अवर निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की गोपनीय शाखा ने मंगलवार शाम 7 बजे स्थानांतरण आदेश जारी किया। यह कदम चुनावी प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक
.
मंगलवार शाम जारी किया ट्रांसफर आदेश
स्थानांतरण में पुअनि शिल्पा कुमारी को अररिया नगर थाना से भरगामा थाना में भेजा गया है। वहां वे अनुसंधान इकाई, महिला हेल्प डेस्क और बाल कल्याण पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगी। पुअनि अंकुर, काजल कुमारी और सुभाष कुमार को फारबिसगंज थाना अनुसंधान इकाई में नियुक्त किया गया है। काजल कुमारी को महिला हेल्प डेस्क और बाल कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।
पुअनि आराधना कुमारी को नरपतगंज थाना में भेजा गया है। सिमरन दरख्शां को जोकीहाट थाना और सरोज कुमार को साइबर थाना अनुसंधान इकाई में स्थानांतरित किया गया है। अररिया आरएस थाना से पूजा कुमारी को महिला थाना में भेजा गया है। त्रिपुरारी कुमार को फारबिसगंज थाना और नितेश सिंह को भरगामा थाना में नई जिम्मेदारी मिली है।
सुधा कुमारी को आरएस थाना में अनुसंधान इकाई और महिला हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका कुमारी को अररिया नगर थाना और प्रभा कुमारी को फारबिसगंज थाना भेजा गया है। प्रीति कुमारी महिला थाना में अपर थानाध्यक्ष और लक्ष्मी कुमारी महिला थाना अनुसंधान इकाई में तैनात की गई हैं।
नीतू कुमारी को फुलकाहा थाना, पूजा शर्मा को जोगबनी थाना में स्थानांतरित किया गया है। रूपा कुमारी और अंजना रंजन को अररिया थाना में नियुक्त किया गया है, जहां अंजना रंजन डाटा सेंटर में काम करेंगी। एसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल नए थानों में योगदान देने का निर्देश दिया है।