Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeहरियाणाविधायक पर गोली चलाने वाले को 5 साल की कैद: सोनीपत...

विधायक पर गोली चलाने वाले को 5 साल की कैद: सोनीपत में देवेंद्र कादियान पर की थी फायरिंग, उस वक्त कांग्रेस में थे – Sonipat News


सोनीपत में विधायक देवेंद्र कादियान पर गोली चलाने वाले आरोपी को सोनीपत कोर्ट ने सजा सुनाई है। साल 2016 में हुए युवा कांग्रेस के चुनाव के दौरान देवेंद्र कादियान कांग्रेस में थे। चुनाव के समय गन्नौर के वर्तमान विधायक और उस समय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय

.

क्या था मामला

29 मई 2016 को गोहाना की पुरानी सब्जी मंडी में भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहे थे। मतदान के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े और फायरिंग में बदल गई। चुनाव के समय देवेंद्र कादियान पर गोली चलाई गई थी।

गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान

देवेंद्र शर्मा के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या प्रयास का केस

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देवेंद्र कादियान ने शिकायत दी थी कि जिला अध्यक्ष पद का उम्मीदवार देवेंद्र शर्मा ही वह व्यक्ति था, जिसने उन पर गोली चलाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर देवेंद्र शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

कोर्ट ने सुनाई पांच साल की कैद

अब इस केस की सुनवाई पूरी होने के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरताज बसवाना की अदालत ने देवेंद्र शर्मा को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने उस पर 26 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे साढ़े तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular