Saturday, May 24, 2025
Saturday, May 24, 2025
Homeझारखंडविश्व पर्यावरण दिवस अभियान: दूसरे दिन धनबाद मंडल में सिंगल यूज प्लास्टिक...

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान: दूसरे दिन धनबाद मंडल में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान

धनबाद | 23 मई 2025विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में चल रहे सप्ताहव्यापी अभियान के दूसरे दिन धनबाद मंडल में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

धनबाद, बरकाकाना, गोमो, पतरातू, चंद्रपुरा, बरवाडीह और डालटनगंज रेलवे स्टेशनों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशनों पर बड़े पैमाने पर पोस्टर और बैनर लगाए गए, जिनमें प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभाव और इसके विकल्पों को अपनाने की अपील की गई।

रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया। यात्रियों को बताया गया कि स्वच्छता और सतत विकास के लिए प्लास्टिक मुक्त वातावरण आवश्यक है।

धनबाद मंडल की यह पहल पर्यावरण के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अभियान के तहत आगामी दिनों में और भी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular