Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeझारखंडविश्व रक्तदाता दिवस पर 'मैथिलानी सखियों' का सराहनीय कदम, धनबाद में रक्तदान...

विश्व रक्तदाता दिवस पर ‘मैथिलानी सखियों’ का सराहनीय कदम, धनबाद में रक्तदान शिविर में महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी

धनबाद, 15 जून 2025:विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर ‘सखी बहिनपा मैथिलानी समूह’ (धनबाद इकाई) और सी.एम.सी. अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में सी.एम.सी. अस्पताल परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा में एक मिसाल कायम की।

समूह की अध्यक्ष श्रीमती आरती झा ने कहा कि महिलाओं में रक्तदान को लेकर जो झिझक है, उसे दूर करना ही उनका उद्देश्य है। शिविर में महिलाओं के साथ उनके परिजनों ने भी रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

इस अभियान में 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो ज़रूरतमंदों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा।कार्यक्रम में रीता मिश्रा, सुनीता झा, डेजी कश्यप, विनीता चौधरी, रुबी खां, अनामिका झा, रंजू झा, प्रीति ठाकुर, स्वाति झा, पुनम झा, और कंचन झा सहित कई महिलाएं सक्रिय रहीं।

इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि महिलाएं भी समाज सेवा के हर मोर्चे पर अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular