गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस की फोटो
जमुई के बैजला गांव में 29 दिसंबर 2024 को हुई वेंगु यादव की हत्या का मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी उदेश यादव (24) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बैजला गांव निवासी अर्जन यादव का बेटा है।
.
मंदाता गांव से मुख्य आरोपी गिरफ्तार
झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि वह सोनो थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है।
वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई कर मंदाता गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की विशेष टीम की छापेमार कार्रवाई
वेंगु यादव की हत्या आरोपी उदेश यादव ने साल 2024 में की थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। आरोप को पकड़ने के लिए बनाई गई स्पेशल टीम में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष झाझा संजय कुमार, थानाध्यक्ष सोनो दिनानाथ सिंह, पुलिस अधिकारी विशाल कुमार समेत डीआईयू टीम जमुई, क्यूआरटी झाझा, झाझा और सोनो थाना का सशस्त्र बल शामिल थे।